घोसला बनाने को प्रेरित करता है विवेक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बढ़ती आबादी संग कटती हरियाली ने पक्षियों का आशियाना ही छीन लिया. असर रहा कि सुबह-सुबह पक्षियों की आवाजें अब सपने सी हो गयी. बानूछापर के राजकिशोर शर्मा का बेटा विवेक लोगों को अपने मकान की छत व पेड़ों पर घोंसला बनाने की प्रेरित करता है. अपने स्कूल के सभी पौधों पर विवेक […]
विज्ञापन
बेतिया : बढ़ती आबादी संग कटती हरियाली ने पक्षियों का आशियाना ही छीन लिया. असर रहा कि सुबह-सुबह पक्षियों की आवाजें अब सपने सी हो गयी. बानूछापर के राजकिशोर शर्मा का बेटा विवेक लोगों को अपने मकान की छत व पेड़ों पर घोंसला बनाने की प्रेरित करता है.
अपने स्कूल के सभी पौधों पर विवेक ने घोंसला बना कर रख दिया है. विवेक का कहना है कि उसे यह प्रेरणा स्कूल में पर्यावरण पर आयोजित कार्यक्रमों से मिली. विवेक बताता है कि शहर में फिर से हरियाली लाना थोड़ा मुश्किल है ऐसी दशा में कृत्रिम घोंसले से पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है. इसी सोच के साथ लगा हूं.
बेलदारी में पानी बचाने को किया जागरूक
बेतिया : शहर से सटे बेलदारी गांव की महिलाएं पानी बचाने की हर तरकीब जानती है. ऐसा नहीं है कि इस गांव की महिलाओं ने जल संरक्षण पर कोई प्रशिक्षण लिया है.
बल्कि बानूछापर गांव के साहिल ने अपने दोस्तों संग यह कर दिखाया है. केआर स्कूल के साहिल ने अपने दोस्तों के संग इस गांव को गोद लिया है और गांव में जाकर लोगों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया है. साहिल बताता है कि पानी बचाने की जानकारी देते समय उन्हें लगता है कि वह पर्यावरण बचाने के लिए बड़ा काम कर रहे हैं.
कचरे भी कम जिम्मेवार नहीं
बेतिया. शहर के आबोहवा में रसायन घोलने के पीछे कचरे भी कम जिम्मेवार नहीं है. अस्पतालों के बॉयोलाजिकल अवशेष को भी कचरे के साथ फेंक दिया जाता है. जो वातावरण को दूषित करने का सबसे बड़ा कारक है. जबकि नियम है कि यां तो इन अवशेष को निष्क्रिय कर जमीन में ढ़क दिया जाय या फिर इसके निस्तारण का विशेष इंतजाम हो.
इसके अलावां शहर से निकलने वाले कूड़े के डंपिंग का भी कोई व्यवस्था नहीं है. नगर परिषद कहीं भी इसे फेंकवा देता है.
मार्निग वॉक से कतराने लगे लोग
शहर के बड़ा रमना में लोग मॉर्निग वॉक के लिए जाते थे. लेकिन अब यहां भी कचरा फेंका जा रहा है. लिहाजा इसके उठते दरुगध के चलते लोग वहां जाने से कतराने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










