जेल गये 134 फरार अपराधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने की पहल, चलाया ऑपरेशन क्लीन स्वीप बेतिया : वो पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे. कई बार दबिश भी दी गयी लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस उनको फरार मान चुकी थी. लेकिन, एसपी की एक पहल से सभी एक झटके में सलाखों के भीतर पहुंच गये. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के […]
विज्ञापन
एसपी ने की पहल, चलाया ऑपरेशन क्लीन स्वीप
बेतिया : वो पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए थे. कई बार दबिश भी दी गयी लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी. पुलिस उनको फरार मान चुकी थी. लेकिन, एसपी की एक पहल से सभी एक झटके में सलाखों के भीतर पहुंच गये. ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तीन दिनी अभियान के पहले दिन कुल 134 फरार अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी. इसमें वारंटी, कुर्की जब्ती, अवैध शराब, हत्या, लूट, अपरहण के अभियुक्त शामिल हैं.
लक्ष्य देने की तरकीब
एसपी सौरभ कुमार शाह ने इस अभियान की सफलता के लिए सभी थानाध्यक्षों को लक्ष्य दे दिया है. चेताया है कि जिन थानेदारों ने लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. नतीजा रहा कि पहले दिन ही 134 की गिरफ्तारी हुई. अभियान आगे दो दिनों तक और चलेगा.
चोर पकड़ने गयी पुलिस बैरंग लौटी
गौनाहा. बुधवार की शाम चोर पकड़ने गयी सहोदरा पुलिस बैरंग लौटी. बताते चले कि सहोदरा थाना क्षेत्र के बजड़ा गांव में मार्च माह में सोलर प्लेट की चोरी हुई थी. जिसमें बजड़ा निवासी कमलेश महतो के विरूद्ध चोरी उकी प्राथमिकी दर्ज हुई थी. उक्त अभियुक्त के घर से सोलर प्लेट भी बरामद की गयी थी.
परंतु पुलिस उक्त चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पायी. वहीं बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि चोर बजड़ा बाजार में खुलआम घुम रहा है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची. चोर सामने भी आया. परंतु पुरी पुलिस बल पीछा करती रह गयी. खुला मैदान में चोर के पीछे-पीछे दौड़ती रही. परंतु चोर भागने में कामयाब रहे और िपुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. थानाध्यक्ष केएम गुप्ता ने बताया कि चोर के विरूद्ध थाना कांड संख्या 21/15 दर्ज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










