12 रुपये में 2 लाख का बीमा : सिन्हा

Published at :05 Jun 2015 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
12 रुपये में 2 लाख का बीमा : सिन्हा

बेतिया : राज्य सभा सदस्य आर के सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार में 12 रुपये में 2 लाख का बीमा होता है. इससे पहले क्या किसी सरकार में होती थी. 12 रुपये में तो बड़े शहरों में एक कप चाय भी नहीं होता है. वे बेतिया पहुंचने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित […]

विज्ञापन
बेतिया : राज्य सभा सदस्य आर के सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार में 12 रुपये में 2 लाख का बीमा होता है. इससे पहले क्या किसी सरकार में होती थी. 12 रुपये में तो बड़े शहरों में एक कप चाय भी नहीं होता है. वे बेतिया पहुंचने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों की मदद की जो नीतियां बनायी है.
वह जल्द ही सबको नजर आने लगेगी. अब वह दिन दूर नहीं जब हर गरीब का अपना पक् का का मकान हो. केंद्र सरकार के स्वास्थ्य बीमा व पेंशन योजना के बारे में बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को क्या दिया. मोदी सरकार ने स्वास्थ्य बीमा व पेंशन योजना दी. भाजपा सरकार प्रयास कर रही है कि अपने देश में हथियार का निर्माण हो. दूसरे देशों पर इसके लिए आश्रित होने की जरूरत नहीं है. मौके पर एमएलसी संजय मयूख, विजय रंजन श्रीवास्तव, सत्येंद्र शरण, आनंद सिंह सहित आधा दर्जन भाजपा नेता उपस्थित थे.
कायम है जंगल राज
आरके सिन्हा ने कहा कि लालू व नीतीश राज में कोई अंतर नहीं है. पहले भी बिहार में जंगल राज था और आज भी है. फर्क इतना है कि मुख्यमंत्री पद पर उस वक्त लालू होते थे और अब नीतीश कुमार है. आय दिन राज्य में लूट, हत्या व अपहरण की घटनाएं होती रहती है. राज्य में सुशासन की सरकार के दावे फेल है.
चित्रंश समाज के लोगों ने किया स्वागत
राज्य सभा सदस्य आरके सिन्हा का चित्रंश समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया. बेतिया पहुंचने से पहले ही जगदीशपुर चौक पर इस समाज के लोग अपने नेता के स्वागत में पहुंच गये थे. फूल माला व गांजे-बाजे से उनकी अगुवाई की. इसमें पिन्नू शरण, निर्भय वर्मा, आशीष वर्मा, रवि वर्मा, विकास वर्मा, रिंकू वर्मा आदि स्वागत कर्ताओं में शामिल थे.
कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
मझौलिया : स्थानीय शिव मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक दक्षणि मंडल के प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सिंह के अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी 20 जून को शेख मझरिया में भाजपा कार्यकर्ता महासम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.
भाजपा के वरीय नेता संदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रखंड प्रशासन की लापरवाही तथा बीडीओ की निष्क्रियता के कारण डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए फसल क्षति अनुदान का राशि किसानों के खाता में नहीं भेलने पर आक्रोश जताया गया. कहा कि दूसरे प्रखंडों में अनुदान भेजा जा रहा है. परंतु मझौलिया में किसानों के साथ भेदभाव बरता जा रहा है.
सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि दो दिनों के अंदर किसानों के खाता में अनुदान नहीं भेजा गया तो बीडीओ कक्ष में तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसकी सूचना जिला पदाधिकारी को भी दी जायेगी. बैठक में जल प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सुशील जायसवाल, इंद्रासन प्रसाद, कमल मुखिया, अमित कुमार चौबे, मनुबाबू कुशवाहा, अनिल बैठा, सुरेश साह आदि कार्यकर्ता थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन