छुट्टियों में कर सकते हैं कुछ अगल कोर्स
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2015 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : समर वैकेशन शुरू हो चुका है. यानी मौज-मस्ती तो चालू है ही पर, छुट्टी के इन दिनों में मस्ती के संग कुछ रोचक जानकारी सीख ली जाये तो यह कैरियर के संग ही बच्चों के अतिरिक्त प्रतिभा को भी निखार सकती है.यूं कहे तो आपके लाडले को भविष्य में कैरियर की राह चुनने […]
विज्ञापन
बेतिया : समर वैकेशन शुरू हो चुका है. यानी मौज-मस्ती तो चालू है ही पर, छुट्टी के इन दिनों में मस्ती के संग कुछ रोचक जानकारी सीख ली जाये तो यह कैरियर के संग ही बच्चों के अतिरिक्त प्रतिभा को भी निखार सकती है.यूं कहे तो आपके लाडले को भविष्य में कैरियर की राह चुनने में आसानी होगी.
इंगलिश स्पीकिंग : अंगरेजी बोलना आज प्रोफेशनल कैरियर में सबसे पहली आवश्यकता है. गरमी की छुट्टियों के दौरान 30 दिन में इंगलिश स्पीकिंग का कोर्स किया जा सकता है. शहर के कई कोचिंग संस्थान यह कोर्स करा रहे हैं.
पर्सनाल्टी डेवलपमेंट : 10+2 की परीक्षा दे चुके हैं और बिजनेस या मैनेजमेंट के क्षेत्र में कैरियर बनाना है तो पर्सनाल्टी डेवलपमेंट का कोर्स जरूरी है.
फंडामेंटल कंप्यूटर : बेसिक कम्प्यूटर का ज्ञान हर किसी को होना चाहिए. छुट्टियों की मौज-मस्ती के संग दो माह में फंडामेंटल कम्पयूटर का कोर्स किया जा सकता है.
डांस व संगीत : छुट्टी में मौज-मस्ती करने का मूड हैं तो छात्र-छात्र डांस और संगीत का कोर्स कर सकते हैं. शहर में डांस और संगीत का कोर्स कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










