बेतिया पर 3 लाख बढ़ा सर्विस टैक्स का बोझ

Published at :01 Jun 2015 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया पर 3 लाख बढ़ा सर्विस टैक्स का बोझ

आज से ट्रेन में सफर करना होगा महंगा बेतिया : आज से ट्रेन में सफर, टेलीफोन कनेक्शन, रेस्टोरेंट में खाना, होटल में ठहरना थोड़ा महंगा हो जायेगा. वह इसलिए क्योंकि अब इन सभी पर लगने वाला सर्विस टैक्स 12 फीसदी से बढ़ कर पहली जून से 14 फीसदी हो जा रहा है. लिहाजा दैनिक बिल […]

विज्ञापन
आज से ट्रेन में सफर करना होगा महंगा
बेतिया : आज से ट्रेन में सफर, टेलीफोन कनेक्शन, रेस्टोरेंट में खाना, होटल में ठहरना थोड़ा महंगा हो जायेगा. वह इसलिए क्योंकि अब इन सभी पर लगने वाला सर्विस टैक्स 12 फीसदी से बढ़ कर पहली जून से 14 फीसदी हो जा रहा है. लिहाजा दैनिक बिल के संग ही मासिक बिल में भी बढ़ा हुआ सर्विस टैक्स जोड़ कर बिल मिलेगा. अकेले बेतिया से हर रोज अब 15 लाख रुपये केंद्र सरकार सर्विस टैक्स के रुप में लेगी. जो पहले 12 लाख रुपये था. यानी सर्विस टैक्स में वृद्धि होने से लोगों पर तीन लाख रुपये का ज्यादा बोझ पड़ेगा.
20 फीसदी ही देते हैं टैक्स, बाकी चोरी
बेतिया में होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों में सिर्फ 25 फीसदी ही लाइसेंसी है. इसमें से भी 20 फीसदी ही पक्का बिल देते हैं जो सर्विस टैक्स के दायरे में आता है. बाकी सभी कर की चोरी करते हैं. आयकर अधिवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि सर्विस टैक्स में दो फीसदी की वृद्धि पहली
जून से हो रही है. 12 के बजाय अब उत्पादों पर 14 फीसदी टैक्स देना होगा.
इस पर भी बढ़ा टैक्स
अन्य सर्विस में डिब्बा बंद उत्पाद, मैरेज हाउस, शामियाना, कोरियर, प्रापटी, कंस्ट्रक्शन आदि शामिल हैं. जिले की आबादी 40 लाख है. 20 लाख वोटर हैं.
– सभी आंकड़े बाजार के मुताबिक
आज से बैंकिंग भी होगी महंगी
बेतिया : आज से बैकिंग भी महंगी हो जायेगी. एटीएम से निकासी हो गया फिर इलेक्ट्रानिक मनी ट्रांसफार्मर, खाते में न्यूनतम बैलेंस न होने पर भी अब धड़ाधड़ बढ़ी हुई पेनाल्टी कटेगी.
लगेगा डेबिट कार्ड शुल्क
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने अपनी सर्विस चार्ज 50 फीसदी महंगी कर दी है. बैंक के डेबिट कार्ड में लिए पहले जहां सलाना 500 रुपये लगते थे. वहीं अब इसके लिए 750 रुपये देने होंगे.
पेनाल्टी का बढ़ा बोझ
खाते में न्यूनतम बैलेंस से कम रखने पर पेनाल्टी का बोझ बढ़ गया है. एचडीएफसी अब पेनाल्टी के तौर पर 150 से 600, आईसीआईसीआई 50 से 100, एक्सिस 250 से 350, कोटक महिन्द्रा 250 से 300 रुपये पेनाल्टी काटेगी. बता दें कि बैंक का शहरी क्षेत्र में बचत खाते का न्यूनतम बैलेंस 10 हजार और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 5 हजार रुपये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन