मोदी सरकार का है मूल मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’

Published at :01 Jun 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार का है मूल मंत्र ‘सबका साथ सबका विकास’

बेतिया : मोदी सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ और सबका विकास’ है. अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी मोदी ने कहा. प्रदेश अध्यक्ष मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर अतिपिछड़ा मंच के कार्यकर्ताओं को भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन
बेतिया : मोदी सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ और सबका विकास’ है. अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी मोदी ने कहा. प्रदेश अध्यक्ष मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर अतिपिछड़ा मंच के कार्यकर्ताओं को भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल के अंदर देश के गरीबों व शोषितों के लिए कार्य किया है.
उनके विकास के लिए कई योजनाएं बनायी है. जल्द ही इस समाज के विकास पर इसका असर भी दिखने लगेगा. जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा विरोधी केंद्र सरकार के एक साल के कार्यकाल को गलत ढंग से प्रचार-प्रसार कर रहे है. जनता के बीच कार्यकर्ता जाये और सरकार की उपलब्धियों को गिनाये. ताकि विरोधी अपने मंसूबा में सफल नहीं हो पाये. अतिपिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा कि मोदी जब से प्रधानमंत्री बने है देश का नाम विदेशों में ऊंचा हुआ है. इससे पहले के सरकार की विदेश नीति अच्छी नहीं थी. आज हर जगह भारतीय का मान-सम्मान बढ़ा है.
धन्यवाद ज्ञापन अतिपिछड़ा मंच के प्रदेश मंत्री विजय रंजन ठाकुर ने की. मौके पर रवि सिंह, शंकर चौधरी, रूपक श्रीवास्तव, आनंद सिंह, छोटे शर्मा, राजू लहेरी, शिवेंद्र शिब्बू, मोहन मुरारी पांडेय, सत्येंद्र शरण, उमेश पांडेय, देव सुंदर, किरण देवी, विजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
बेतिया : बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के आह्वान पर पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी संविदा कर्मी 1 जून (आज) से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है. जिसको लेकर रविवार को जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में सभी संविदा कर्मियों की बैठक हुई.
जिसकी अध्यक्षता बिहार राज्य स्वास्थ्य संविदा कर्मी संघ के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी संविदा पदाधिकारियों, कर्मियों की सेवा स्थायी आदि मांग को लेकर हड़ताल करेंगे. इन मांगों की कॉपी जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, सिविल सजर्न डा. गोपाल कृष्ण व सभी अनुमंडलीय व प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया गया. मौके पर जिला सचिव आशुतोष कुमार, डीपीएम सलीम जावेद, डीसीएम राजेश कुमार, डीपीसी विरेंद्र राम, डा. आरएस मुन्ना, रौशन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.
मारपीट में दर्जन भर लोग घायल
बेतिया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए मारपीट की घटनाओं में तीन महिला सहित रदर्जन भर लोग घायल हो गये. सभी घायलों की चिकित्सा सदर अस्पताल एमजेके में चल रही है.
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के सन सरैया गांव में पुराना विवाद को लेकर शनिवार की रात हुई मारपीट में हेवंती देवी, सुकट महतो, सुरेश महतो, नरेश महतो घायल हो गये. वहीं नौतन थाना के धुमनगर (कचहरी टोला) में विगत दिनों भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में नखीलाल प्रसाद सहित तीन लोग घायल हो गये. मझौलिया थाना के माधोपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए मारपीट में शेठ कुमार तथा उसकी मां धनमती देवी घायल हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन