मिस्ड कॉल से प्यार, फिर प्रेमी संग फरार

Published at :31 May 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
मिस्ड कॉल से प्यार, फिर प्रेमी संग फरार

बेतिया/बैरिया : मिस्ड कॉल से प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि आरा का एक युवक कुमार गौरव प्रेमिका से मिलने बैरिया संतघाट पहुंच गया. संत घाट पहुंचने के बाद लड़की ने साथ जीने-मरने व साथ निभाने का वादा कर घर-बार छोड़ दिया और अपने प्रेमी गौरव के साथ फरार हो गयी. दोनों का प्यार परवान […]

विज्ञापन
बेतिया/बैरिया : मिस्ड कॉल से प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि आरा का एक युवक कुमार गौरव प्रेमिका से मिलने बैरिया संतघाट पहुंच गया. संत घाट पहुंचने के बाद लड़की ने साथ जीने-मरने व साथ निभाने का वादा कर घर-बार छोड़ दिया और अपने प्रेमी गौरव के साथ फरार हो गयी. दोनों का प्यार परवान चढ़ा व वे बंधन में बंधे.
लेकिन यह लड़की के घर वालों को नागवार गुजरी. लड़की के पिता रामजी चौधरी ने बैरिया थाना में 14 मई को प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें अज्ञात लोगों पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था.
पुलिस ने जब मामले की जांच में जुटी तो मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मिला. लड़की के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा. मोबाइल से जो राज खुला तो उसने पुलिस को चकरा दिया. बैरिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लड़का व लड़की को आरा जिला के नवादा थाना के रसीव गांव से बरामद किया गया. लड़की ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि गौरव से उसे प्यार मिस्ड कॉल से हुआ था. लड़की को मेडिकल जांच व 164 के बयान के लिए भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन