‘पेपर पर कैसे लगा रहे हैं नंबर’

Published at :29 May 2015 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
‘पेपर पर कैसे लगा रहे हैं नंबर’

बेतिया : तत्काल टिकट में ये कैसा झमेला है, एक दिन पहले नंबर लगाने का, कोई नियम ही नहीं है. कैसे नंबर पेपर पर लगाया जा रहा है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने इस बात को लेकर स्टेशन अधीक्षक बच्च राम व रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगायी. डीआरएम ने कहा कि इस तरह का कोई […]

विज्ञापन
बेतिया : तत्काल टिकट में ये कैसा झमेला है, एक दिन पहले नंबर लगाने का, कोई नियम ही नहीं है. कैसे नंबर पेपर पर लगाया जा रहा है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने इस बात को लेकर स्टेशन अधीक्षक बच्च राम व रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगायी. डीआरएम ने कहा कि इस तरह का कोई नियम नहीं चलेगा.
विभाग की जो गाइड लाइन है, उसी पर काम करें. अन्यथा आप सबों पर कार्रवाई की जायेगी. डीआरएम सुधांशु बेतिया स्टेशन के निरीक्षण के सड़क मार्ग से करीब 4 बजे संध्या पहुंचे. एक घंटा तक स्टेशन परिसर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विनय सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह, उपमुखिया राजेश सोनी आदि उपस्थित थे.
पढ़े-लिखे हैं, प्लेटफॉर्म टिकट लें
डीआरएम स्टेशन पर आने के साथ ही यात्रियों की टिकट जांच करनी शुरू कर दी. अधिकांश लोग प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट के मिल गये. लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि प्लेटफॉर्म पर आने से पहले प्लेटफार्म टिकट जरूर लें. पढ़े-लिखे लोग हो कर ऐसी गलती करते हैं.
ट्रेन की लेट लतीफी होगी दूर
यात्रियों ने ट्रेनों के लेट से चलने की शिकायत डीआरएम से की. नियमित यात्रियों ने कहा कि खासकर 5215 ट्रेन लेट चलती है. इसके कारण ऑफिस छूट हो जाती है. डीआरएम ने कहा कि इसमें सुधार की जायेगी .
विधायक रेणु ने मझौलिया में इंटरसिटी के ठहराव की मांग की
स्थानीय विधायक रेणु देवी सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने मझौलिया स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की.
सुगर मिल के चलते इस स्टेशन पर इस ट्रेन ठहराव समाज हित बताया है. उन्होंने स्टेशन के सभी अप्रोच पथों को दुरूस्त कराने की मांग की. डीआरएम को विधायक ने एक ज्ञापन सौंपा. इसमें प्लेटफॉर्म 2 पर यात्री शेड, वातानुकूलित प्रतिक्षालय, शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था, स्टेशन पर प्रयाप्त रोशनी, शौचालय निर्माण आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन