बगहा एसपी के बेटे को मिला 10 सीजीपीए
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 May 2015 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा : सीबीएसइ 10 वीं की परीक्षा में एसपी शफीउल हक के पुत्र अली जिशान ने 10 सीजीपीए लाया है. वह डीपीएस पटना का छात्र है. पुत्री नेहार आफरीन की इंटर साइंस में सफलता के बाद पुत्र की सफलता को लेकर एसपी खासा प्रसन्न है. उन्होंने बताया कि पुत्र जिशान डीपीएस पटना का छात्र है. […]
विज्ञापन
बगहा : सीबीएसइ 10 वीं की परीक्षा में एसपी शफीउल हक के पुत्र अली जिशान ने 10 सीजीपीए लाया है. वह डीपीएस पटना का छात्र है. पुत्री नेहार आफरीन की इंटर साइंस में सफलता के बाद पुत्र की सफलता को लेकर एसपी खासा प्रसन्न है. उन्होंने बताया कि पुत्र जिशान डीपीएस पटना का छात्र है.
इस सफलता के लिए श्रेय वह अपने माता-पिता, दादा-दादी एवं गुरुजनों को देता है. शान ने बताया कि उसके माता-पिता के मार्ग दर्शन का परिणाम है कि वह सदैव लक्ष्य को पूरा करता रहा है. वह उच्च शिक्षा पा कर देश की सेवा करना चाहता है. जिशान अपनी बहन की तरह आइएएस अधिकारी बनना चाहता है.
जिशान के पिता एवं बगहा के एसपी ने बताया कि जिशान प्राथमिक शिक्षा से लेकर अब तक की पढ़ाई में सदैव अव्वल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










