हथियार व कारतूस के साथ अपराधी धराया

Published at :27 May 2015 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार व कारतूस के साथ अपराधी धराया

बेतिया : शहर के द्वारदेवी चौक के समीप अपराध की योजना बनाते हुए पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ अपराधी धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी साठी थाना के भभटा के मोहम्मद परवेज का पुत्र मोहम्मद एकबाल बताया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि द्वार देवी चौक […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के द्वारदेवी चौक के समीप अपराध की योजना बनाते हुए पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ अपराधी धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधी साठी थाना के भभटा के मोहम्मद परवेज का पुत्र मोहम्मद एकबाल बताया गया है.
प्रभारी थानाध्यक्ष एजाज अहमद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि द्वार देवी चौक के समीप कुछ अपराधी अपराध की योजना बना रहे हैं. इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार शाह को दी गयी.
एसपी के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष एजाज अहमद, दारोगा राजेश कुमार, नागेन्द्र कुमार, राधामोहन पंडित व सिपाही अभय कुमार सिंह द्वार देवी चौक पहुंचे. पुलिस को आता देख एकबाल भागने लगा. छापेमारी करने गयी पुलिस दल ने दौड़ कर एकबाल को पकड़ी. जब उसकी तलाशी ली गयी,तो उसके पास से अवैध देशी पिस्तौल व कारतूस जब्त किया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार एकबाल को जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन