नियोजित शिक्षकों की मांगी गयी सूची

Published at :27 May 2015 8:50 AM (IST)
विज्ञापन
नियोजित शिक्षकों की मांगी गयी सूची

बगहा : प्रखंड बगहा एक के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने की. जबकि संचालन बीडीओ डा. आनंद कुमार विभूति ने किया. सिसवा बसंतपुर के मुखिया मंजय लाल प्रसाद ने प्रखंड अंतर्गत मनरेगा का वर्ष 2012-13 की मजदूरी भुगतान नहीं होने […]

विज्ञापन
बगहा : प्रखंड बगहा एक के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने की. जबकि संचालन बीडीओ डा. आनंद कुमार विभूति ने किया.
सिसवा बसंतपुर के मुखिया मंजय लाल प्रसाद ने प्रखंड अंतर्गत मनरेगा का वर्ष 2012-13 की मजदूरी भुगतान नहीं होने , जॉब कार्ड नहीं मिलने एवं पौधरोपण में मजदूरों का भुगतान गबन करने का आरोप लगाया. मनरेगा पीओ मो. जियाउद्दीन ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. इन दिनों रोजगार सेवक हड़ताल पर है.
हड़ताल से वापस आते ही मजदूरों का भुगतान उनके खाते में भेजा जायेगा. बैठक में टीएचआर वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया. जिस पर वरिष्ठ पर्यवेक्षिका शिला शाही ने कहा कि टीएचआर वितरण में कोई गड़बड़ी नहीं है. उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षिका चार दिन क्षेत्र में और दो दिन कार्यालय में रहती है. शिक्षण संस्थानों में मध्याह्न् भोजन विद्यालय बंद रहने के कारण बंद है.
विद्यालय प्रारंभ होते ही मध्याह्न् भोजन गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मेनू के अनुसार बच्चों को दिया जायेगा. सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा 20 रुपया लीटर केरोसिन दिया जाता है.
बीडीओ सह प्रभारी एमओ ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी. बीस सूत्री सदस्योंने बीस सूत्री कार्यालय एवं भत्ता की मांग पर प्रस्ताव लाया. बैठक में बीइओ से नियोजित शिक्षकों की सूची मांगी गयी.
बीइओ शशिभूषण शर्मा ने कहा कि बीडीओ को दो दिनों के अंदर सूची उपलब्ध करा दी जायेगी. पतिलार पंचायत में ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग पर कनीय अभियंता विवेक कुमार ने शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया. बैंक कर्मियों को इंदिरा आवास लाभार्थियों का ससमय भुगतान करने एवं फसल क्षति मद में 1 करोड़ 82 लाख रुपया शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया. बैठक में बैंक कर्मियों पर अवैध वसूली किये जाने का मामला उठाया गया. बैंक कर्मियों ने कहा कि वसूली नहीं की जाती है.
अगर ऐसा है तो आप प्रमाण दीजिए . संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में पीएचइडी विभाग के कोई कर्मी उपस्थिति नहीं थे. जिसको लेकर बीडीओ ने स्पष्टीकरण की मांग की है.
बैठक में उमाशंकर पटेल, बीडीओ डा. आनंद कुमार विभूति, पीओ मो. जियाउद्दीन, सीओ राजकिशोर साह, बीआरओ रंजन कुमार सिंह, कनीय अभियंता विवेक कुमार, उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह, प्रखंड कनीय अभियंता राजनंदन प्रसाद सिंह, बैंक के मो. शमीम, अनीश कुमार, विपिन कुमार यादव, इंदिरा आवास पर्यवेक्षिका रूची कुमारी, सदस्य जितेंद्र मिश्र, मो. मुस्ताक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन