नौ सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना

Published at :26 May 2015 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
नौ सूत्री मांगों को लेकर किसानों का धरना

बगहा : ईंख कास्तकार संघ बिहार इकाई बगहा द्वारा अनुमंडल मुख्यालय पर नौ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता नारायण शुक्ला ने किया. जबकि संचालन रामचंद्र सिंह ने किया. किसान नेता मो. कमरान अजीज ने कहा कि वर्ष 2012 के तर्ज पर पुन: किसान करो या मरो को […]

विज्ञापन
बगहा : ईंख कास्तकार संघ बिहार इकाई बगहा द्वारा अनुमंडल मुख्यालय पर नौ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता नारायण शुक्ला ने किया. जबकि संचालन रामचंद्र सिंह ने किया. किसान नेता मो. कमरान अजीज ने कहा कि वर्ष 2012 के तर्ज पर पुन: किसान करो या मरो को तैयार हो जाये. अपना हक लेने के लिए किसान सक्षम है.
अगर चीनी मिल गन्ना भुगतान नहीं किया तो तालाबंदी के साथ बगहा बंद का आयोजन किया जायेगा. भुगतान नहीं होने से व्यापार प्रभावित है. सचिव छोटे श्रीवास्तव ने कहा कि 15 दिन के अंदर गन्ना भुगतान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन होगा.
रामविलास सिंह ने कहा कि पंचायत वार किसानों को अनुमंडल स्तर पर संगठन बनेगा.इसमें पूरे अनुमंडल में किसान चीनी मिल के विरोध में घूम- घूम कर चीनी मिल के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान करेंगे. किसान संघ के नेता राजीव गुप्त ने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया. नौ सूत्री मांगों में वर्ष 2014- 15 का गन्ना बकाया भुगतान एवं 1999 से 2007 तक का बकाया भुगतान, टोकन, डीफर सहित यथाशीघ्र कराया जाये.
गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के अंदर भुगतान सुनिश्चित किया जाये, विलंब होने की स्थिति में 9 प्रतिशत ब्याज के साथ भुगतान किया जाये. फ्रेस मड लोडिग सहित 15 रुपया प्रति क्विंटल पर सभी किसानों को उपलब्ध करायी जाये. सरकार द्वारा सभी पंचायतों में अनाज क्रय केंद्र की स्थापना की जाये. किसानों को कृषि उपकरण पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाये. नदी उस पार रेता के गóो के ढ़ुलाई के हेतु शुरू सीजन से हीं पेंडुल निर्माण की व्यवस्था की जाये. सभी गांव में सिंचाई हेतु बिजली नलकुप की व्यवस्था सस्ते विद्युत दर पर की जाये आदि शामिल है.
किसानों ने धरना के बाद बगहा- वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क मार्ग में अनुमंडल मुख्यालय के सामने की सड़क को जाम कर दिया और नारेबाजी की. मौके पर रामचंद्र यादव, लालबाबू यादव, संजीव गुप्ता, बालिस्टर, ईश्वर महतो, जय नारायण काजी, विजय काजी, अखिलेश यादव, ओमनिधि वत्स, शंभु यादव, मुन्ना पड़ित, सगीर अंसारी, बच्च सिन्हा, विश्वनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, केदार राम, मुन्ना चौधरी, अमरेंद्र मिश्र, मोहन कुशवाहा, निहाल रंजन शुक्ल, कमरान अजीज , संदीप पांडेय आदि उपस्थित थे.
किसान सलाहकारों ने काली पट्टी लगा कर किया विरोध
बगहा. किसान सलाहकार संघ बगहा एक व दो के किसान सलाहकार चौथे दिन काली पट्टी लगा कर धरना पर बैठे रहे. किसान सलाहकारों का कहना था कि पिछले पांच साल से कृषि एवं कृषि से इतर काम तमाम योजनाओं में काम लिया गया.
लेकिन बिहार सरकार ने वादा पूरा नहीं किया. सरकार कृषि से संबंधित उपलब्धि के लिए अपनी पीठ थपथपाती है. जबकि किसान सलाहकारों की कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका रहीं है. हमारी मांग वीएलडब्ल्यू व वीएसडब्ल्यू में समायोजन करना है.
मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, अरुण तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, सतीश दूबे, बड़ेलाल प्रसाद, वेदप्रकाश पाठक, मनोज कुमार पांडेय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन