शहर को सौगात : निर्माण पर खर्च होंगे 1.80 करोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 May 2015 10:46 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : गड्ढों व कूड़े-कचरों से पटा रहनेवाला रमना मैदान अब पार्को का मैदान होगा. जी हां, मुख्यमंत्री जिला शहरी विकास योजना के अंतर्गत रमना मैदान के सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण पर करीब 1.80 करोड़ रुपया खर्च होंगे. इसके लिए डूडा की ओर से टेंडर भी हो चुका है. इसकी निर्माण जय भवानी कंस्ट्रक्शन कर […]
विज्ञापन
बेतिया : गड्ढों व कूड़े-कचरों से पटा रहनेवाला रमना मैदान अब पार्को का मैदान होगा. जी हां, मुख्यमंत्री जिला शहरी विकास योजना के अंतर्गत रमना मैदान के सौंदर्यीकरण व पार्क निर्माण पर करीब 1.80 करोड़ रुपया खर्च होंगे. इसके लिए डूडा की ओर से टेंडर भी हो चुका है. इसकी निर्माण जय भवानी कंस्ट्रक्शन कर रही है. इस कंपनी के पार्टनर बसंत राव ने बताया कि निर्माण के लिए एकरारनामा भी हो चुका है. जल्द ही निर्माण कार्य में हाथ लगा दी जायेगी.
मिली सफलता
बड़ा रमना मैदान के लिए रमना बचाओ आंदोलन नगरवासियों ने चलाया था. इसके लिए वर्षो से नगरवासियों व स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने आंदोलन किया था. आज इन सभी लोगों की आंदोलन रंग लायी और प्रशासन ने इस रमना के सौंदर्यीकरण की योजना बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










