मेहनत के बूते लिखी सफलता की इबारत,उछले टॉपर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 May 2015 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा के परिणाम में जिले के टॉपरों का जलवा रहा. अपनी कड़ी मेहनत के बूते छात्रों ने सफलता की इबारत लिखी. गुलाब मेमोरियल के अक्षय कुमार ने 415 अंक बटोर जिला टॉप किया. इसी स्कूल के अमन शौकत ने 403 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे. केआर स्कूल […]
विज्ञापन
बेतिया : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा के परिणाम में जिले के टॉपरों का जलवा रहा. अपनी कड़ी मेहनत के बूते छात्रों ने सफलता की इबारत लिखी. गुलाब मेमोरियल के अक्षय कुमार ने 415 अंक बटोर जिला टॉप किया. इसी स्कूल के अमन शौकत ने 403 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे. केआर स्कूल के राहुल को 403 अंक मिला और वह तीसर पायदान पर रहा.
वायुसेना में जाना चाहता है राहुल
जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाला राहुल वायुसेना में जाना चाहता है. केआर हाइस्कूल का छात्र राहुल ने 80.6 फीसदी अंक प्राप्त किया है. राहुल चौबे टोला लोहरिया के लक्ष्मण साह का पुत्र है.
सचिन, प्रभात का लक्ष्य सिविल सेवा
केआर हाइस्कूल के छात्र सचिन और प्रभात ने 385-385 अंक बटोरे हैं. बैंकुठवा के प्रभात का लक्ष्य आइएएस और सचिन का लक्ष्य आईपीएस सेवा ने जाना है.
जिले के टॉपरों की सूची में होनहारो का नाम शुमार रहा. जीएम कॉलेज का शुभम 378 अंक, केआर के नीरज 75.4 फीसदी, पांडेय टोला के मुन्ना का 81 फीसदी, सेमरा की अनामिका 76 फीसदी, आकृति ने 76 फीसदी, मणिभूषण ने 76 फीसदी, शिवम, पूजा, नेहा ने 75 फीसदी अंक प्राप्त किया. कॉन्सेप्ट आफ कमेस्ट्री के निदेशक संजय सर ने इसकी जानकारी दी.
प्वॉनियर के बच्चों का रहा जलवा
सागर पोखरा स्थित प्वॉनियर कोचिंग संस्थान के बच्चों का जलवा रहा. संस्थान की श्यामली 77 फीसदी, जूही 74}, खुशबू 76.5}, सैण्डी 75}, गोल्डी 73}, खुश कुमार 72}, उत्कर्ष 78}, विकास 74}, आशुतोष पाठक 74}, सुशील 72}, मुकेश 75}, अब्दुल हसन 73}, आलोक रंजन 72}, विवेक 72}, अकरम खान 72} ने अंक पाया है. संस्थान के निदेशक अमित कुमार ने बताया कि बच्चों की कड़ी सफलता व शिक्षकों के प्रयास से यह संभव हो पाया है.
सेल्फ स्टडी से अक्षय ने लहराया परचम
जिला टॉपर अक्षय का लक्ष्य आइआइटी के बाद आइएएस बनना है. 415 अंक प्राप्त करने वाले अक्षय ने बताया कि सेल्फ स्टडी व प्लानिंग के तहत पढ़ाई करने से कुछ भी पाना संभव है. पिता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि बेटा शुरू से ही होनहार है. माता सुमन को अपने पुत्र की सफलता पर गर्व है.
लाला टोला बरवत सेना में रहने वाले अक्षय का पूरा परिवार बेटे की सफलता पर फूला नहीं समा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










