बाघ के हमले में कक्षा चार के छात्र की मौत

Published at :22 May 2015 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
बाघ के हमले में कक्षा चार के छात्र की मौत

बगहा : वाल्मिकीनगर के रोहुआ टोला भेड़ियारी में कक्षा चार के बच्चे पर बाघ ने हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है. कहा है कि छात्र के परिजनों को विभाग की ओर से आर्थिक सहायता दी जायेगी. बताते हैं कि जोगेंद्र चौधरी का दस साल […]

विज्ञापन

बगहा : वाल्मिकीनगर के रोहुआ टोला भेड़ियारी में कक्षा चार के बच्चे पर बाघ ने हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गयी. वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है. कहा है कि छात्र के परिजनों को विभाग की ओर से आर्थिक सहायता दी जायेगी.

बताते हैं कि जोगेंद्र चौधरी का दस साल का बेटा पप्पू कुमार गुरुवार की रात लगभग 8.45 बजे शौच के लिए खेत में गया था. खेत घर से सौ मीटर की दूरी है, तभी पास के मकई के खेत में छुपे बाघ ने पप्पू कुमार पर हमला कर दिया. बाघ ने हमला किया, तो पप्पू कुमार चिल्लाने लगा.

बच्चे की आवाज सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, तब तक बाघ ने पप्पू का गला दबा दिया था. लोगों की चहल-पहल सुन कर बाघ मौके से चला गया. गंभीर हालत में पप्पू को पास की एपीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर संजय कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन