बगहा में आज पहुंचेंगे पूर्व सीएम जीतन राम मांझी

बेतिया : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को बगहा में राजनीतिक सभा को संबोधित करेंगे. प्रशासन भी पूर्व सीएम के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम सोमवार की रात में ही बेतिया पहुंच जायेंगे. रात्रि विश्रम सर्किट हाउस में करेंगे. […]
बेतिया : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मंगलवार को बगहा में राजनीतिक सभा को संबोधित करेंगे. प्रशासन भी पूर्व सीएम के आगमन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम सोमवार की रात में ही बेतिया पहुंच जायेंगे. रात्रि विश्रम सर्किट हाउस में करेंगे. मंगलवार की सुबह बगहा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. इधर सिविल सजर्न डॉ. गोपाल कृष्ण ने पांच सदस्यीय डॉक्टरों की दो टीम गठित की है.
टीम के सदस्य एंबुलेंस और दवा की साथ रहेंगे. टीम में डॉ. अरुण कुमार सिन्हा, डॉ. श्रीकांत दूबे, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. के के सहाय, डॉ. धनंजय एएनएम रिता कुमारी, संगीता कुमारी, रानी कुमारी आदि स्वास्थ्य कमी शामिल है. एक टीम सोमवार की रात सर्किट हाउस में व दूसरी टीम बगहा में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










