संत घाट व खिरिया घाट में लो वोल्टेज की समस्या

Published at :15 May 2015 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
संत घाट व खिरिया घाट में लो वोल्टेज की समस्या

बेतिया/श्रीनगर : बैरिया प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों में इस चिलचिलाती गरमी में पंखा चलने की बजाय डोल रहे हैं. दिन भर काम के बाद जब लोग रात्रि सोने जा रहे हैं तो पसीना से नहा जा रहे हैं. पसीना से थक बक लोग कभी बिजली विभाग को कोसते तो कभी फोन घुमा शिकायत […]

विज्ञापन
बेतिया/श्रीनगर : बैरिया प्रखंड के करीब आधा दर्जन गांवों में इस चिलचिलाती गरमी में पंखा चलने की बजाय डोल रहे हैं. दिन भर काम के बाद जब लोग रात्रि सोने जा रहे हैं तो पसीना से नहा जा रहे हैं.
पसीना से थक बक लोग कभी बिजली विभाग को कोसते तो कभी फोन घुमा शिकायत करते. ऐसा करते हुए अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हो गये है. संत घाट, खिरिया घाट, मथौली, भितहां, बघम्मरपुर आदि गांवों में बिजली के बल्ब ढिबरी जैसे जल रहे हैं.
जेनेरेटर कनेक्शन का बढ़ा जोर ग्रामीण इलाके में भी बिजली की लचर व्यवस्था को देखतेहुए स्थानीय लोग जेनेरेटर की सुविधा लेने में लग गये है. गांव के लोग मिल कर रात्रि में जेनेरेटर का संचालन करा रहे है. संतघाट के संजय गुप्ता ने कहा कि क्या करें, बिजली की समस्या को देख जेनेरेटर चलवाया जा रहा है. शिकायत करते-करते तंग आ चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन