हम बिल देने को तैयार नहीं ले रहा विभाग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन

41 दुकानों की जांच बेतिया : औषधि विभाग की ओर से सदर अनुमंडल में दो माह में मात्र 41 दुकानों की जांच किया है. जांच के दौरान किसी भी दुकान के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किये जाने से चर्चा का विषय बना हुआ है. सदर अनुमंडल औषधि निरीक्षक कुमकुम कुमारी ने बताया है कि फरवरी व […]
विज्ञापन
41 दुकानों की जांच
बेतिया : औषधि विभाग की ओर से सदर अनुमंडल में दो माह में मात्र 41 दुकानों की जांच किया है. जांच के दौरान किसी भी दुकान के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किये जाने से चर्चा का विषय बना हुआ है. सदर अनुमंडल औषधि निरीक्षक कुमकुम कुमारी ने बताया है कि फरवरी व मार्च माह मात्र शहरी क्षेत्र में 42 दवा दुकानों की जांच किया गया है.
मानक के अनुसार होने के कारण दुकान संचालक पर कार्रवाई नहीं की गयी है. सिविल सजर्न डा. गोपाल कृष्ण ने बताया कि जांच में तेजी लाने व अवैध दुकान के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया जायेगा.
मारपीट में मां-बेटी जख्मी
बेतिया. बैरिया थाना क्षेत्र के फुलिया खांड (वृता टोला) में गुरुवार को पूर्व के विवाद को लेकर हुए मारपीट में मां-बेटी घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. शोभा देवी व ममता देवी घायल हैं.
तीन दिन से अस्पताल में पड़ा है शव
बेतिया. एमजेके अस्पताल में एक वृद्ध का शव दो गज कफन के लिए तीन दिनों से तरस रहा है. मजे की बात यह है कि अधीक्षक कार्यालय के पीछे ही शव के पड़े होने के बाद भी उसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है. बताया जाता है कि उक्त वृद्ध को अज्ञात लोगों ने एक माह पूर्व अस्पताल में भरती करा कर चल दिये थे. अस्पताल कर्मी उक्त बीमार वृद्ध का इलाज करना शुरु कर उसे मेल मेडिकल वार्ड में भरती कर दिया. मानवता के नाते डॉक्टर व कर्मचारी ने प्रतिदिन उसका इलाज जारी रखा. इलाज के बाद भी उसकी बीमारी में सुधार नहीं हो सका. आखिरकार मंगलवार को वृद्ध ने दम तोड़ दिया.
उसकी मृत्यु होते ही अस्पताल कर्मियों ने इसकी जानकारी अस्पताल अधीक्षक को दी. पहचान नहीं होने के कारण शव अस्पताल में ही पड़ा हुआ है. जिससे उसके शरीर से बदबू आ रही है. एमजेके के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इसकी जानकारी नगर थाने में दे दी गयी है. कानूनी प्रक्रिया के बाद जल्द ही शव का दाह संस्कार करा दिया जायेगा.
बयान
डॉ. अशोक कुमार चौधरी
प्रभारी अधीक्षक एमजेके बेतिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










