डायन बताकर महिला को मैला पिलाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में एक महिला को डायन बता मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिये हैं. गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप लगा है. पीड़िता की ओर से एसपी […]
विज्ञापन
नरकटियागंज : शिकारपुर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में एक महिला को डायन बता मैला पिलाने का मामला प्रकाश में आया है. एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के आदेश दिये हैं. गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर ऐसा कुकृत्य करने का आरोप लगा है. पीड़िता की ओर से एसपी को दिये गये आवेदन के मुताबिक, वह सकरौल गांव में अपने घर अकेले रहती है.
इसी गांव की एक दूसरी महिला बीमार चल रही है, जिसका इलाज उसके परिजन करा रहे हैं. पीड़िता का कहना है कि बीमार महिला के परिजनों ने इसपर जादू-टोना करने का आरोप लगाया और घर में घुस उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. घसीटते हुए बाहर निकाला व उसे मैला पिला दिया. वह अर्धनग्न हो गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष नागेन्द्र सहनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. खलील मियां समेत आधा दर्जन लोगों पर यह आरोप लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










