पूर्व के विवाद में तीन लोगों को पीटा, घायल

Published at :04 Apr 2015 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के विवाद में तीन लोगों को पीटा, घायल

बेतिया : शहर के पासी टोला के आयूब खा को पूर्व के विवाद को लेकर एसडीएम से शिकायत करना महंगा पड़ा है. पड़ोसियों ने मारपीट कर अयूब, उसकी पत्नी मुसरफ खातून व बेटी खुशबू खातून को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों को इलाज एमजेके सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस को दिये […]

विज्ञापन
बेतिया : शहर के पासी टोला के आयूब खा को पूर्व के विवाद को लेकर एसडीएम से शिकायत करना महंगा पड़ा है. पड़ोसियों ने मारपीट कर अयूब, उसकी पत्नी मुसरफ खातून व बेटी खुशबू खातून को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों को इलाज एमजेके सदर अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस को दिये गये बयान में अयूब खां ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों से पूर्व का विवाद चल रहा था. विवाद को लेकर एसडीएम को लिखित शिकायत की थी. इससे खार आये विरोधी दिनेश कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, हारून, गोलू कुमार, मंटू कुमार सुबह उसके दरबाजे पर आये और गाली-गलौज करते हुए अयूब के साथ मारपीट करने लगे. पति को पीटता देख पत्नी मुसरफ खातून, बेटी खुशबू खातून को भी मारपीट कर घायल कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन