पैक्स अध्यक्षों ने किया हंगामा

Published at :01 Apr 2015 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स अध्यक्षों ने किया हंगामा

धान अधिप्राप्ति की राशि के भुगतान को पहुंचे थे बैंक बेतिया : धान अधिप्राप्ति की राशि के भुगतान को लेकर मंगलवार को मझौलिया व अन्य प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों ने को-ऑपरेटिव बैंक में हंगामा खड़ा किया. पैक्स अध्यक्षों के हंगामे के कारण कुछ देर के लिए बैंक का कार्य प्रभावित हुआ. हंगामा करने वाले में […]

विज्ञापन
धान अधिप्राप्ति की राशि के भुगतान को पहुंचे थे बैंक
बेतिया : धान अधिप्राप्ति की राशि के भुगतान को लेकर मंगलवार को मझौलिया व अन्य प्रखंडों के पैक्स अध्यक्षों ने को-ऑपरेटिव बैंक में हंगामा खड़ा किया.
पैक्स अध्यक्षों के हंगामे के कारण कुछ देर के लिए बैंक का कार्य प्रभावित हुआ. हंगामा करने वाले में नौतन खुर्द पैक्स के अध्यक्ष अनिल पांडेय, चनायनबांध के विनय कुमार शाही, सरिसवा के मृत्युजंय पांडेय, महना पैक्स के जय नारायण महतो सहित आधा दर्जन पैक्स अध्यक्ष शामिल थे. काफी देर तक बैंक परिसर में किसानों के खाता में धान अधिप्राप्ति की राशि को भेजवाने के लिए जमे रहे.
विजय शाही ने कहा कि बैंक के कर्मियों की गड़बड़ी के कारण किसानों के खाता में धान अधिप्राप्ति की राशि नहीं जा रही है. बदले में पैक्सों को परेशानी ङोलनी पड़ती है. हंगामे की सूचना पर को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन गिरेंद्र नाथ तिवारी पहुंचे. एमडी प्रभाकर व चेयरमैन गिरेंद्र नाथ तिवारी ने आक्रोशित पैक्स अध्यक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन