ध्वस्त कुआं हादसे को दे रहा निमंत्रण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2015 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

साठी : साठी पंचायत के महादलित वस्ती के धांगड़टोली में ध्वस्त कुआं जानलेवा हो गया है. कुएं की दीवार एक तरफ से टूट कर कुएं में गिर गयी है. जिससे उधर से गुजरने वाले लोगों के लिए बराबर खतरा बना रहता है. महादलित बस्ती के इस ध्वस्त कुएं की ओर किसी का ध्यान नहीं जा […]
विज्ञापन
साठी : साठी पंचायत के महादलित वस्ती के धांगड़टोली में ध्वस्त कुआं जानलेवा हो गया है. कुएं की दीवार एक तरफ से टूट कर कुएं में गिर गयी है. जिससे उधर से गुजरने वाले लोगों के लिए बराबर खतरा बना रहता है.
महादलित बस्ती के इस ध्वस्त कुएं की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. घनी बस्ती के के बीच स्थित इस कुएं में कई बार जानवर गिर गये हैं . कुआं की स्थिति यह है कि उत्तर तरफ से जमीन के सतह के बराबर से दीवार टूट कर कुएं में गिर गया है . इस संदर्भ में महादलित निवासी रामायण महतो, प्रताप महतो, जोनिया देवी, फुलकली देवी आदि ग्रामीण बताते है कि रात के अंधेरे में बराबर डर सताता है कि कहीं कोई छोटा बच्चा या बूढ़ा कुआं में न गिर जाय बरना उसकी जान भी जा सकती है. हमारे इस बस्ती की याद जन प्रतिनिधियों को सिर्फ चुनाव के समय हीं आती है.
इसके बाद हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं . चारो तरफ गंदगी का अंबार है वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि कुआं टूटने के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है. जांच कर कुंआ की मरम्मत करा दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










