दुर्घटना में दो की गयी जान

Published at :26 Mar 2015 1:43 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में दो की गयी जान

बेतिया/सरिसवा : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के चमुहा स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत मंगलवार की रात में हो गयी. रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजेके अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया. महिला की पहचान मैनाटांड़ के वार्ड संख्या 9 निवासी मनोज कुमार सिंह की पत्नी माया देवी […]

विज्ञापन
बेतिया/सरिसवा : मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेल खंड के चमुहा स्टेशन के समीप ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत मंगलवार की रात में हो गयी. रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजेके अस्पताल में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया. महिला की पहचान मैनाटांड़ के वार्ड संख्या 9 निवासी मनोज कुमार सिंह की पत्नी माया देवी के रूप में हुई है. रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला रेल लाइन पार कर रही थी, उसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी.
दूसरी ओर मझौलिया थाना क्षेत्र के बकुलहरा गांव के विंध्याचल पटेल की मौत टेंपो पलटने से मंगलवार की रात हो गयी. बताया जाता है कि विंध्याचल पटेल बलथर में रिश्तेदार के घर से वापस लौट रहा था. उसी दौरान चनपटिया थाना क्षेत्र के जबदौल गांव के समीप उसके टेंपो चालक का संतुलन फेल हो गया और टेंपो पलट गया. जिससे उसमें सवार विंध्याचल की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. चनपटिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.
अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गयी. दोनों दुर्घटनाएं मंगलवार देर रात की हैं. मरने वालों में एक महिला शामिल है जो ट्रेन से कट गयी जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत ऑटो पलटने से हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन