नाबालिग से गैंगरेप, तीन दिन तक बनाया बंधक

Published at :20 Mar 2015 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से गैंगरेप, तीन दिन तक बनाया बंधक

अगवा कर गोरखपुर में एक कमरे में किया कैद रामनगर (बगहा) : रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया. उसे तीन दिन तक उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर में एक कमरे में कैद […]

विज्ञापन
अगवा कर गोरखपुर में एक कमरे में किया कैद
रामनगर (बगहा) : रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया. इसके बाद उसे अगवा कर लिया गया. उसे तीन दिन तक उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर में एक कमरे में कैद रखा.
काफी खोजबीन के बाद जब पीड़िता का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस की मदद ली. इसी बीच आरोपितों को इसकी भनक लग गयी. इसके बाद पीड़िता को उसके घर के समीप छोड़कर फरार हो गये. पीड़िता ने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी दी. इस मामले में पीड़िता के पिता के आवेदन पर गांव की ही एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए एमजेके अस्पताल बेतिया भेजा गया है.
पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मो अयूब ने बताया कि विगत 12 मार्च की शाम में पीड़िता शौच करने के लिए अकेली सरेह में गयी थी. वहां उसे गांव की नूरजहां खातून मिली. नूरजहां खातून पर पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह उसे बहला-फुसला कर गांव के भुल्लर यादव के बगीचे में ले गई. वहां पहले से जैद अंसारी, गुदी खां व शेख वाहिद मौजूद थे. उसके पहुंचने के बाद सभी ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. उसके बाद पीड़िता को बाइक पर लेकर हरिनगर रेलवे स्टेशन आये और वहां से ट्रेन में बैठा कर गोरखपुर लेकर चले गये. वहां उसे एक कमरे में तीन दिन तक कैद कर रखा गया. इसी दौरान उन्हें पता चला कि मामला पुलिस में पहुंच गया है, तो पाड़िता को उसके घर के समीप छोड़कर फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन