8375 नियोजित शिक्षकों को जून तक का वेतन भुगतान

Published at :18 Aug 2013 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
8375 नियोजित शिक्षकों को जून तक का वेतन भुगतान

बेतियाः जिले के 8375 पंचायत/प्रखंड व नगर शिक्षकों के जून तक का वेतन बैंक को भेज दिया गया है. इनमें से अधिकांश शिक्षकों के खातों में वेतन की राशि अद्यतन हो चुकी है. जबकि कुछ शिक्षकों के वेतन की राशि अद्यतन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. 15 अगस्त तक सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन […]

विज्ञापन

बेतियाः जिले के 8375 पंचायत/प्रखंड व नगर शिक्षकों के जून तक का वेतन बैंक को भेज दिया गया है. इनमें से अधिकांश शिक्षकों के खातों में वेतन की राशि अद्यतन हो चुकी है. जबकि कुछ शिक्षकों के वेतन की राशि अद्यतन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

15 अगस्त तक सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के सरकार के फरमान के बाद इस कार्य में जुटे विभागीय पदाधिकारियों ने पांच दिन के भागीरथ प्रयास के बाद अंतत: सरकार के इस फरमान को तामील करने में सफलता प्राप्त कर ली है.

डीपीओ स्थापना विभा कुमारी ने बताया कि जिले के 315 पंचायत, 18 प्रखंड व 5 नगर निकायों सहित कुल 338 नियोजन इकाइयों के अधीन कार्य कर रहे 8375 नियोजित शिक्षकों के जून तक का वेतन भुगतान बैंक खातों के माध्यम से कर दिया गया है. कुल 8375 नियोजित शिक्षकों में 4401 पंचायत, 3767 प्रखंड व 207 नगर शिक्षक शामिल हैं.

डीपीओ ने बताया कि 15 अगस्त तक सभी नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पांच दिनों तक विशेष शिविर लगाया गया था. इसमें जिले के सभी बीइओ के जिला मुख्यालय से बाहर जाने पर पाबंदी लगायी गयी थी. डीपीओ ने बताया कि हाई स्कूल के शिक्षकों के वेतन मद में अभी आवंटन प्राप्त नहीं हो सका है. आवंटन प्राप्त होते ही उनका भुगतान भी प्राथमिकता के आधार पर उनके बैंक खाते में भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन