छह ट्रक व छह साइकिल जब्त

Published at :05 Mar 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
छह ट्रक व छह साइकिल जब्त

बगहा : पुलिस जिला के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने छापेमारी में पत्थर लदे छह ट्रक सहित छह साइकिल को जब्त किया. जबकि वाल्मीकिनगर थाने के पिपरा कुटी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने पत्थर के साथ छह साइकिल को जब्त किया है. एसपी सफीउल हक ने बताया कि चौतरवा थाना की पुलिस ने […]

विज्ञापन

बगहा : पुलिस जिला के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने छापेमारी में पत्थर लदे छह ट्रक सहित छह साइकिल को जब्त किया. जबकि वाल्मीकिनगर थाने के पिपरा कुटी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने पत्थर के साथ छह साइकिल को जब्त किया है.

एसपी सफीउल हक ने बताया कि चौतरवा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रुप से तीन ट्रक पर लाद कर ले जा रहे पत्थर को जब्त किया. जबकि धनहा थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने छापेमारी कर गिट्टी लदे चार ट्रक को जब्त किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्तरप्रदेश से ओवर लोडेड गिट्टी से लदा हुआ चार ट्रक धनहा- रतवल मुख्य मार्ग से जा रहा था.

जिस पर कार्रवाई करते हुए ट्रकों को जब्त किया गया. उधर, बगहा थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने पारस नगर तथा गांधीनगर चौक पर छापेमारी कर 26 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पारस नगर निवासी शंभु साह और गांधीनगर निवासी विपिन बीन एवं गुमानी राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मधुबनी प्रतिनिधि के अनुसार. धनहा थाना की पुलिस ने कठार गांव में छापेमारी कर 36 बोतल अवैध विदेशी शराब व बाइक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष शमीम अख्तर ने बताया कि मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि मधुबनी प्रखंड के कठार गांव में अवैध शराब की बिक्री करने हेतु कारोबारी द्वारा शराब लाया जा रहा है.

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबारी हरी यादव को शराब व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कारोबारी होली को देखते हुए अवैध बिक्री हेतु शराब ले जा रहा था. कांड संख्या- 28/15 दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया. हरनाटांड़ प्रतिनिधि के अनुसार. लौकरिया थाना की पुलिस ने अलग- अलग जगहों से छापेमारी कर 280 शराब पाउच एवं 56 लीटर कच्च शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया.

थानाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर बगीचा टोला से राजा साह एवं रामपुर चेक नाका से पारस चौधरी को 200 पाउच एवं 40 लीटर कच्च शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि होटल व्यवसायी मिथुन कुमार राम को 80 पाउच एवं 16 लीटर कच्च शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि होटल व्यवसायी देशी शराब को सिधांव भट्टी से लाया था. तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन