25 हजार जाली नोट, बंदूक व कारतूस के साथ दो धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Feb 2015 3:36 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया/ नौतन : 25 हजार जाली नोट ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर झखरा बसवरिया से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर दक्षिण तेल्हुआ निवासी गिरजा सहनी व कन्हैया सहनी के पास से तलाशी के दौरान पांच सौ के 48 व एक हजार का एक जाली नोट मिला. पुलिस उसके बाद सरगना […]
विज्ञापन
बेतिया/ नौतन : 25 हजार जाली नोट ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गुरुवार की दोपहर झखरा बसवरिया से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर दक्षिण तेल्हुआ निवासी गिरजा सहनी व कन्हैया सहनी के पास से तलाशी के दौरान पांच सौ के 48 व एक हजार का एक जाली नोट मिला. पुलिस उसके बाद सरगना कन्हैया सहनी के दक्षिण तेल्हुआ आवास पर छापेमारी की.
कन्हैया के आवास से पुलिस ने एक देशी बंदूक व दो जिंदा कारतूस मिला. जबकि इस तस्करी में शामिल संतोष सहनी व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है. एसडीपीओ रामानंद कौशल के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस शामिल थी. एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के माध्यम से पता चला कि नौतन से जाली नोट का खेप लेकर तस्कर दूसरे जिला में जा रहे है.
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो झखरा बसवरिया गांव के समीप से कन्हैया सहनी व गिरजा सहनी को पकड़ा गया. इनके पास 25 हजार रुपये का जाली नोट बरामद की गई. छापेमारी दल में नौतन थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी, बैरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, योगेश्वर पासवान व ओमप्रकाश चौहान आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










