थप्पड़ मारने के बाद पीट कर मार डाला

Published at :16 Feb 2015 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
थप्पड़ मारने के बाद पीट कर मार डाला

बगहा : नगर थाने के बनचहरी गांव में शनिवार की देर शाम में शौच कर घर वापस आ रहे एक वृद्ध को साइकिल से ठोकर लग गयी. वृद्ध कंचन राम (67 वर्ष ) साइकिल की ठोकर लगने के कारण जमीन पर गिर गया. हाथ-पैर में मामूली खरोच आ गयी थी. उसने ठोकर मारनेवाले युवक गांव […]

विज्ञापन
बगहा : नगर थाने के बनचहरी गांव में शनिवार की देर शाम में शौच कर घर वापस आ रहे एक वृद्ध को साइकिल से ठोकर लग गयी. वृद्ध कंचन राम (67 वर्ष ) साइकिल की ठोकर लगने के कारण जमीन पर गिर गया. हाथ-पैर में मामूली खरोच आ गयी थी. उसने ठोकर मारनेवाले युवक गांव के हीं दिलीप मुखिया को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिये और गाली दी.
वृद्ध द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्साया युवक साइकिल छोड़ कर अपने घर गया. परिजनों को पूरी बात बतायी तो उन लोगों ने इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा से जोड़ लिया और लाठी डंडा से लैस हो कर आये और वृद्ध की बेरहमी के साथ पीट-पीट कर हत्या कर दी. हालांकि वृद्ध कंचन के भी पांच पुत्र हैं. लेकिन उस वक्त कोई भी घर पर मौजूद नहीं था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन