मुख्यमंत्री जीतन राम आज बेतिया आयेंगे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2015 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गुरुवार को पश्चिमी चंपारण आयेंगे. वह अखिल भारतीय थारू महासंघ के 38वें वार्षिक महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. दोपहर करीब एक बजे सीएम हवाई मार्ग से गौनाहां प्रखंड स्थित राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलसंडी पहुंचेंगे. 3.40 बजे कार्यक्रम स्थल से वे फिर पटना के लिए रवाना […]
विज्ञापन
बेतिया : मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी गुरुवार को पश्चिमी चंपारण आयेंगे. वह अखिल भारतीय थारू महासंघ के 38वें वार्षिक महाधिवेशन के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे.
दोपहर करीब एक बजे सीएम हवाई मार्ग से गौनाहां प्रखंड स्थित राज्य संपोषित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बेलसंडी पहुंचेंगे. 3.40 बजे कार्यक्रम स्थल से वे फिर पटना के लिए रवाना हो जायेंगे. कार्यक्रम में सीएम करीब दो घंटे समय देंगे. इधर, उनके आगमन को लेकर हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. मेटल डिटेक्टर व एंटी सबोटेज जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा. सीएम जिस रास्ते से कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे, वहां यातायात नियंत्रण के लिए ड्रॉप गेट भी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










