बनी सड़क का फिर टेंडर

Published at :02 Jan 2015 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
बनी सड़क का फिर टेंडर

बेतिया : नगर परिषद् में घोटाले पर घोटाले का खेल चल रहा है. अभी शौचालय घोटाला की जांच चल ही रही है ऐसे में योजना घोटाले की बात सामने आ गयी है. नप प्रशासन ने 9 दिसंबर को दैनिक अखबारों में ऐसे तीन योजनाओं का विज्ञापन निकाला है. जो योजना 2014 के जनवरी व फरवरी […]

विज्ञापन
बेतिया : नगर परिषद् में घोटाले पर घोटाले का खेल चल रहा है. अभी शौचालय घोटाला की जांच चल ही रही है ऐसे में योजना घोटाले की बात सामने आ गयी है. नप प्रशासन ने 9 दिसंबर को दैनिक अखबारों में ऐसे तीन योजनाओं का विज्ञापन निकाला है. जो योजना 2014 के जनवरी व फरवरी के बीच पूरी हो चुकी है. ये सभी वार्ड नंबर 27 के पीसीसी सड़क व नाला निर्माण के मामले हैं.
डीएम लोकेश कुमार सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नप कार्यापालक पदाधिकारी से मामले की रिपोर्ट मांगी है. जानकारी के अनुसार, इस मामले का खुलासा वार्ड नंबर 27 के ही रामसूरत राउत ने किया है. उन्होंने डीएम को इस संबंध में आवेदन दिया था. जिसके बाद डीएम ने आगे की कार्रवाई शुरू की है.
क्या है मामला
जगजीवन नगर निवासी रामसूरत राउत का आरोप हैं कि स्टांप डिय़ूटी, राज्य योजना मद व असंबद्ध अनुदान से पूर्व में ही उक्त सड़क व नाला का निर्माण हो चुका है. लेकिन पुन: 9 दिसंबर को एक समाचार पत्र में उक्त सभी सड़कों के निर्माण के लिए बीआरजीएफ योजना के तहत निविदा निकाल दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन