चीनी लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने चीनी लूटी

Published at :02 Jan 2015 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
चीनी लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों ने चीनी लूटी

नरकटियागंज से ट्रक चीनी लोड कर जा रहा था सहरसा ट्रक से दब कर एक घायल, ग्रामीणों ने चीनी लूटी साठी (बेतिया) : नरकटियागंज- बेतिया मुख्य पथ हरनहिया गांव के समीप बुधवार की रात एक चीनी लदा ट्रक पलट गया. जिससे मुरली निवासी बैद्यनाथ साह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं ग्रामीणों ने ट्रक […]

विज्ञापन
नरकटियागंज से ट्रक चीनी लोड कर जा रहा था सहरसा
ट्रक से दब कर एक घायल, ग्रामीणों ने चीनी लूटी
साठी (बेतिया) : नरकटियागंज- बेतिया मुख्य पथ हरनहिया गांव के समीप बुधवार की रात एक चीनी लदा ट्रक पलट गया. जिससे मुरली निवासी बैद्यनाथ साह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं ग्रामीणों ने ट्रक पर लदे चीनी को लेकर घर भागने लगे. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक सम्राट ने चीनी लूट की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी.
वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शिकारपुर पुलिस व बलथरपुर घटना स्थल पर पहुंचे. तीनों थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर हरनहिया गांव से 50 बोरा चीनी जब्त कर लिया. जबकि शेष बचे चीनी को लेकर पुलिस छापेमारी चल रही है. लेकिन पुलिस को खास सफलता नहीं मिल सकी है.
जानकारी के अनुसार नरकटियागंज चीनी मिल से ट्रक नंबर डब्लु बी 23 बी/1065 400 बोरा चीनी लोड कर सहरसा जा रहा था, इसी बीच हरनहिया गांव के समीप बाइक से साइड लेने के क्रम पलट गया. जिससे मुरली निवासी बैद्यनाथ साह जो नरकटियागंज से आ रहे थे गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है . वहीं ट्रक पलटने के बाद हरनहिया के ग्रामीणों द्वारा उसमें लदा 400 बोरा चीनी लूट लिया गया .
बयान :-
पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शेष बची हुई चीनी को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा.
अमन कुमार
एसडीपीओ, नरकटियागंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन