रफीगंज में मां-बेटे की हत्या, शव जलाये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

रफीगंज : औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव में दहेज के लिए मां-बेटे की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शवों को जला दिया गया. घटना 31 दिसंबर की है. गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मंङिायावां गांव की मृत महिला की मां उर्मिला देवी के बयान पर ससुरालवालों […]
विज्ञापन
रफीगंज : औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के कोटवारा गांव में दहेज के लिए मां-बेटे की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शवों को जला दिया गया. घटना 31 दिसंबर की है. गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के मंङिायावां गांव की मृत महिला की मां उर्मिला देवी के बयान पर ससुरालवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि उसने अपनी बेटी झूनी देवी की शादी वर्ष 2009 में औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाने के कोटवारा गांव के रहनेवाले उदय राम से की थी. शादी के बाद ससुरालवाले दहेज के रूप में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे. जब उसकी बेटी ने रुपये देने से इनकार किया, तो ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे और विगत 31 दिसंबर को उसकी बेटी व उसके तीन वर्षीय पुत्र तेजस्वी कुमार की हत्या कर दी. साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को जला दिया. इस संबंध में रफीगंज थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि उर्मिला देवी के बयान पर मृत महिला के ससुरालवालों के खिलाफ कांड संख्या 1/15, भादवि की धारा 302, 201, 34 व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.
इसमें महिला के पति उदय राम, सास ललिता देवी, ससुर मुगेंदर राम, ननद मुनी देवी व उसके पति को आरोपित बनाया गया है. सभी आरोपित फरार हैं. पुलिस तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










