काशीचक में मछली मारने के विवाद में चली गोली

Published at :02 Jan 2015 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
काशीचक में मछली मारने के विवाद में चली गोली

काशीचक : नवादा जिले के काशीचक प्रखंड क्षेत्र के मधेपुर गांव में गुरुवार को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से महेश पासवान नामक एक व्यक्ति घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, वर्षो से गांव की सड़क से दक्षिण आहर व नदी में मछली […]

विज्ञापन
काशीचक : नवादा जिले के काशीचक प्रखंड क्षेत्र के मधेपुर गांव में गुरुवार को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से महेश पासवान नामक एक व्यक्ति घायल हो गया. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, वर्षो से गांव की सड़क से दक्षिण आहर व नदी में मछली महतो ग्रुप द्वारा मारी जाती थी. वहीं, उत्तरवाली आहर व रेलवे लाइन के निकट वाले गड्ढे में मछली पासवान समाज के लोग मारते थे. इस बार रेलवे के पास के गड्ढे को कारू महतो की रैयती जमीन बता कर महतो ग्रुप मछली मार रहा था.
पासवान समाज के लोगोंे ने महतो ग्रुप के लोगों को मछली मारने से रोका. साथ ही, पुलिस को भी फोन कर दिया. सूचना पाकर एसआइ बैजनाथ राम अपनी टीम के साथ पहुंचे और दोनों तरफ के पांच-पांच लोगों को थाना चलने को कहा. महतो समाज के लोगों ने थाना जाने से इनकार कर दिया. इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे. इसी दौरान किसी ने महेश पासवान की पीठ में गोली मार दी.
मामले को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड गोलियां भी चलायीं. एसआइ बैजनाथ राम ने बताया कि घायल महेश को चिंताजनक स्थिति में स्थानीय पीएचसी से नवादा रेफर कर दिया गया है. उधर, समाचार लिखे जाने तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. डीएसपी राम पुकार सिंह घटना पर नजर रखे हुए हैं. घटनास्थल पर वारिसलीगंज, शाहपुर व पकरीबरावां की पुलिस कैंप कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन