अवैध शराब के मिनी कारखाने पर छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2015 9:50 AM (IST)
विज्ञापन

बगहा. बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे के आसपास नगर थाने की पुलिस बड़गांव गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की एक मिनी फैक्टरी का उद्भेदन किया. वहां से 520 अवैध शराब का पाउच, 150 लीटर कच्च स्पिरिट एवं दो सौ के आसपास देशी पाउच का रैपर एवं स्टीकर बरामद किया गया. नगर थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
बगहा. बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे के आसपास नगर थाने की पुलिस बड़गांव गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की एक मिनी फैक्टरी का उद्भेदन किया. वहां से 520 अवैध शराब का पाउच, 150 लीटर कच्च स्पिरिट एवं दो सौ के आसपास देशी पाउच का रैपर एवं स्टीकर बरामद किया गया.
नगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस बलों ने छापेमारी की. हालांकि शराब फैक्टरी का संचालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस का मानना है कि अवैध शराब के इस कारोबारी को पुलिस की कार्रवाई की भनक लग गयी थी. वह शराब पैकिंग करने वाला मशीन लेकर भाग गया. हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने बड़गांव निवासी रविशंकर तिवारी के घर छापेमारी की. वहां से अवैध शराब बरामद किया गया. लेकिन अवैध शराब का बिक्री करने वाला आरोपित रविशंकर तिवारी पुलिस को देख कर फरार हो गया. उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










