गैस के लिए भीषण ठंड में कंबल ओढ़ देर रात तक लग रहे लाइन में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Dec 2014 8:52 AM (IST)
विज्ञापन

लौरिया : स्थानीय थाना परिसर में इस कपकपाती ठंड में उपभोक्ता गैस के लिये बेहाल है. सोमवार को देर शाम से ही लाइन में खड़े रहे. मंगलवार को इस लाइन में लोगों की संख्या लगभग हजार हो गई. बता दे कि प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से गैस वितरण नहीं होने से लोगों को काफी […]
विज्ञापन
लौरिया : स्थानीय थाना परिसर में इस कपकपाती ठंड में उपभोक्ता गैस के लिये बेहाल है. सोमवार को देर शाम से ही लाइन में खड़े रहे. मंगलवार को इस लाइन में लोगों की संख्या लगभग हजार हो गई.
बता दे कि प्रखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से गैस वितरण नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ता अतिउल्लाह, सरफराज ने बताया कि तीन दिन से लाइन में लगने के बाद भी बगैर गैस के घर चले जा रहे. श्रीराम और प्रशांत ने बताया कि सोमवार की शाम से ही लाइन में लगे हुए है.
फिर भी गैस मिलेगा या नहीं कहना मुश्किल है. वहीं गैस वितरक एके पांडेय ने बताया कि गैस आवश्यकता के अनुसार नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. जल्द ही स्थिति को सुधार कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










