ePaper

सीएए व एनआरसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated at : 17 Dec 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
सीएए व एनआरसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

बेतिया : नगर के नया टोला इंदिरा चौक पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ आक्रोशित लोगो ने उग्र नारेबाजी और प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि भारत सरकार को कैब बिल और एनआरसी को कैंसिल करना ही होगा नहीं तो हम लोग विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. जब तक यह सीएए एवं एनआरसी को कैंसिल […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर के नया टोला इंदिरा चौक पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ आक्रोशित लोगो ने उग्र नारेबाजी और प्रदर्शन किया. छात्रों का कहना है कि भारत सरकार को कैब बिल और एनआरसी को कैंसिल करना ही होगा नहीं तो हम लोग विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे. जब तक यह सीएए एवं एनआरसी को कैंसिल ना कर दिया जाए.

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मोदी और अमित शाह संविधान से खेल रहे हैं. इसीलिए हिटलर वाला नीति जो संविधान के खिलाफ है. इस बिल को टू नेशन बताया गया. जिसे समाज में नफरत ही नफरत फैलाएगी. इस प्रदर्शन में काफी संख्या में लोगों ने अमित शाह और मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र प्रदर्शन की.

छात्रों ने यह भी शंका जताई कि दिल्ली में जो छात्रों के साथ जुल्म हुआ है आगजनी हुई है.जिसे भारत सरकार को इसका खामियाजा भुगतनापड़ेगा. वहीं छात्रों ने आगजनी करते हुए काफी आक्रोश दिखाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन