सेटेलाइट तस्वीरों पर बनी सर्वे रिपोर्ट में गड़बड़ी उजागर

बेतिया : शहर के दुर्गानगर के रहने वाले गुड्डू श्रीवास्तव नगर परिषद के होल्डिंग टैक्सधारी हैं. चार साल पहले एजेंसी की ओर से कराये गये सर्वे के बाद नगर परिषद की ओर से इनके नाम होल्डिंग नंबर जारी कर बकायदा मकान के दीवाल लोहे का प्लेट चस्पा करा दिया गया. लेकिन नप कार्यालय को सौंपे […]
बेतिया : शहर के दुर्गानगर के रहने वाले गुड्डू श्रीवास्तव नगर परिषद के होल्डिंग टैक्सधारी हैं. चार साल पहले एजेंसी की ओर से कराये गये सर्वे के बाद नगर परिषद की ओर से इनके नाम होल्डिंग नंबर जारी कर बकायदा मकान के दीवाल लोहे का प्लेट चस्पा करा दिया गया. लेकिन नप कार्यालय को सौंपे सर्वे रिपोर्ट में इनके नाम का उल्लेख ही नहीं किया गया.
मामले का खुलासा तब हुआ, जब नप के टैक्स कलेक्टर बीते सप्ताह गुड्डू श्रीवास्तव के घर टैक्स लेने पहुंचे. मकान पर नंबर प्लेट तो मिला, लेकिन टैक्स कलेक्टर के पास मौजूद सर्वे रजिस्टर में इस नंबर से कोई भी जानकारी नहीं दर्ज मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




