पश्चिमी चंपारण : आम के पेड़ पर फंसा बाघ, शोर मचाने पर भागा
Updated at : 23 Aug 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

गौनाहा़ : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के मनी टोला गांव में बुधवार की रात बाघ ने सुरेश यादव के घर के पास गोवास में बांधी गयीं गायों पर हमला कर दिया. बाघ ने जैसे ही छलांग लगायी, वह आम के पेड़ पर फंसकर लटक गया. फिर जैसे ही वह नीचे गिरा, ग्रामीणों के शोर मचाने […]
विज्ञापन
गौनाहा़ : वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के मनी टोला गांव में बुधवार की रात बाघ ने सुरेश यादव के घर के पास गोवास में बांधी गयीं गायों पर हमला कर दिया. बाघ ने जैसे ही छलांग लगायी, वह आम के पेड़ पर फंसकर लटक गया. फिर जैसे ही वह नीचे गिरा, ग्रामीणों के शोर मचाने से गन्ने के खेत में जाकर घुस गया. इधर गवास में बंधीं गायें रस्सी तोड़कर भाग निकलीं. मनी टोले के सुरेश यादव के दरवाजे पर छोटा, घना व छायादार आम का पेड़ है. ऊंची छलांग लगाने के बाद बाघ ऊपर ही फंस गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




