मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में बेतिया टॉप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2019 12:31 AM
विज्ञापन
सभी जिलों में कार्यों के आधार पर विभाग ने का रैंकिंग रैंकिंग में बेतिया पहले स्थान पर तो शिवहर 38वें स्थान पर लुढ़का बेतिया : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में सूबे के 38 जिलों में बेतिया टॉप पर है. सभी जिलों में कार्यो के आधार पर विभाग ने रैकिंग किया है. जिसमें बेतिया डीटीओ कार्यालय […]
विज्ञापन
सभी जिलों में कार्यों के आधार पर विभाग ने का रैंकिंग
रैंकिंग में बेतिया पहले स्थान पर तो शिवहर 38वें स्थान पर लुढ़का
बेतिया : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में सूबे के 38 जिलों में बेतिया टॉप पर है. सभी जिलों में कार्यो के आधार पर विभाग ने रैकिंग किया है. जिसमें बेतिया डीटीओ कार्यालय पहले पायदान पर है तो अंतिम व 38 वे पायदान पर शिवहर जिला है. मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में पश्चिम चंपारण जिला लक्ष्य के विरुद्ध 96 फीसदी उपलब्धी हासिल किया है, जो सभी जिलों से बेहतर है.
रैकिंग में पटना 32 वें स्थान पर है तो पूर्वी चंपारण जिला 16 वें स्थान पर है. डीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि विभाग ने कार्यो के आधार पर रैकिंग किया है. जिसमें बेतिया नंबर वन आना जिले के लिए गौरव की बात है. डीटीओ ने बताया कि विभाग ने 15 अगस्त 2019 तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है.
15 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप 807 लाभार्थियों में अबतक 700 लाभुकों के अनुदान का भुगतान कर दिया गया है. शेष बचे 107 लाभुकों के अनुदान का भुगतान भी निर्धारित समय सीमा के अंदर कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी लाभुकों का अनुदानित राशि संबंधित प्रखंड कोष में ट्रांसफर कर दिया गया है. साथ ही सभी बीडीओ को लाभुकों के खाते में अविलंब राशि भेजने का दिशा निर्देश भी दिया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










