धनबाद के लोयाबाद में घर पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

घर पर गोली चलने के निशान , पुलिस जांच में जुटी
Dhanbad News: धनबाद के लोयाबाद में देर रात अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई. गोली घर की खिड़की को पार कर अंदर अलमारी में जा लगी, जिससे परिवार बाल-बाल बच गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से कुणाल चौरसिया की रिपोर्ट
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी पासी पट्टी में रविवार की रात अचानक गोली चलने से दहशत फैल गई. रात करीब 11 बजे पासी पट्टी में रहने वाले रवि मिर्धा के घर पर गोली चलाई गई है. रवि झरिया के एक आउटसोर्सिंग कंपनी में चालक का काम करता है. गोली रवि के घर के लोहे की खिड़की में सटा कर मारी गई, जो खिड़की को छेद करते हुए घर में रखे अलमारी में जाकर लगी, जिससे अलमारी का शीशा टूट गया और गोली अलमारी के अंदर फंस गई.
गोली चलने से परिवार बाल-बाल बचा, दहशत में लोग
घटना में घर वाले बाल-बाल बच गए. अचानक गोली की आवाज सुनकर पूरा परिवार डर के मारे नींद से जग गया. अपनी खिड़की पर गोली का निशान देखकर रवि और उसका परिवार भयभीत है. इधर गोली की आवाज सुनकर बस्ती के लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और गोली चलाने वाले की खोजबीन शुरू कर दी. हालांकि तब तक गोली चलाने वाला फरार हो चुका था.
जांच में जुटी पुलिस, अलमारी से बरामद हुई गोली
गोली किसने और क्यों चलाई इसका पता नहीं चल पाया है. घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने घर के अंदर रखी अलमारी से गोली बरामद की. मामले में लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. मामला आपसी विवाद जैसा लग रहा है. जल्द ही घटना का पता लगाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: HDFC और SBI कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर उड़ाते थे पैसे, जामताड़ा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें: बोकारो: पड़ोसियों के साथ खूनी संघर्ष मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट में महिला की हो गई थी मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










