निरसा के एक दर्जन गांव में पागल कुत्तों ने काट कर दर्जनों को किया गंभीर

Updated:
विज्ञापन

nirsa

विज्ञापन

निरसा. पिछले 24 घंटे के अंदर कुछ पागल कुत्तों ने निरसा प्रखंड के आधा दर्जन गांव में करीब 25-30 लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. कुछ महिला पुरुषों का इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच एवं पांडरा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रही है. अधिकांश घटना निरसा उत्तर क्षेत्र का है. पागल कुत्तों ने निरसा उत्तर क्षेत्र के रांगामटिया, डांगासाल, बरडांग, बस्ताबाड़ी, सिंदरी कॉलोनी, भालखोरिया, कुसुमकनाली, चापापुर, उदयपुर, बेलटिकरी सहित अन्य गांव शामिल हैं. लोग रात जागकर अवारा कुत्तों को गांव से निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक डॉग स्क्वायड टीम कुत्ता को पकड़ने का प्रयास कर रही है. निरसा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार राय, जिला महासचिव बबलू दास, सांसद प्रतिनिधि पायल कुमारी, कृष्णनंदन रवानी, राजीव सिंहा, यूके गिरी सहित अन्य लोगों ने घायलों को पाण्डरा अस्पताल भेजवाया. जहां एंटी रेबीज नहीं होने से लोग आक्रोशित हो गए. वहीं पर विरोध प्रदर्शन किया गया.इसके सभी घायलों को धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया. क्या है मामला, कौन कौन है घायल जानकारी के अनुसार बीती रात पागल कुत्ते ने रांगामटिया के कुरेशख बीबी, आहिल अंसारी, कालीचरण मलिक, डांगासाल का पिंटू सिंह, बरडांग में कमल रोहिदास, दयामय कुम्भकार, सिंदरी कॉलोनी में रामदेव भुईयां,कारण हाड़ी व एक महिला, भालखोरिया के चापका दासी, आरती देवी, मनोज राणा, कुसुमकनाली के अनिल भंडारी, चापापुर के महाबीर यादव, उदयपुर के बलराम गोराई, आनंद गोराई, बेलटिकरी के तारापदों तुरी सहित अन्य शामिल हैं. कांग्रेस नेता श्री राय ने धनबाद की रेस्क्यू टीम को भी सूचना दिया. धनबाद से आए तीन सदस्य रेस्क्यू टीम द्वारा कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. परंतु पागल कुत्ता अभी तक नहीं पकड़ाया है. इससे लोगो में काफी दहशत है. गांव के लोग पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए हाथों में डंटा,लाठी लेकर खोज रहे हैं. साथी ही अन्य गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की सूचना दे रहे हैं. क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी निरसा सीएचसी के प्रभारी डॉ मृणाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला को एंटी रेबीज वैक्सीन देने के लिए कहा गया है. जिन लोगों को कुत्ता काटा है. धनबाद से इंजेक्शन दिलवाया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola