IIT ISM धनबाद के PhD शोधार्थी को इटली में मिली नौकरी, 37 हजार यूरो के सालाना पैकेज पर बने डिजाइन इंजीनियर

Updated:
विज्ञापन

प्रो अजीत कुमार के साथ डॉ. शत्रुघ्न ठाकुर

IIT ISM धनबाद के पीएचडी शोधार्थी डॉ शत्रुघ्न ठाकुर को इटली की हंसा-टीएमपी कंपनी में डिजाइन इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम धनबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के पीएचडी शोधार्थी डॉ शत्रुघ्न ठाकुर ने वैश्विक औद्योगिक क्षेत्र तक अपनी पहचान बनायी है. उन्हें इटली की हंसा-टीएमपी कंपनी में डिजाइन इंजीनियर के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव मिला है. वे इटली के मोडेना में 37,000 यूरो के वार्षिक पैकेज पर कार्य करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

संस्थान के लिए भी बताया गौरव

डॉ ठाकुर ने आइआइटी आइएसएम के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ अजीत कुमार के मार्गदर्शन में पीएचडी शोध पूरा किया है. उनके चयन को अकादमिक और व्यावसायिक करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. शोध और तकनीकी दक्षता के आधार पर वैश्विक स्तर पर मिले इस अवसर को संस्थान के लिए भी गौरव बताया गया है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में साइबर ठगी रोकने की बनी रणनीति, 82 बैंक शाखाओं के प्रबंधकों के साथ पुलिस ने की बैठक

डॉ. ठाकुर के अकादमिक सफर में अंतरराष्ट्रीय शोध अनुभव भी अहम रहा है. उनका चयन कोलैबोरेटिव डॉक्टोरल प्रोग्राम के तहत ज्वाइंट पीएचडी के लिए हुआ था. इस दौरान उन्होंने आइआइटी आइएसएम के डॉ. अजीत कुमार और ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी की प्रो. अपूर्णा घोष के संयुक्त मार्गदर्शन में शोध किया. पीएचडी के अंतिम चरण में उन्होंने एक वर्ष कर्टिन यूनिवर्सिटी में बिताया, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय अकादमिक और शोध वातावरण में काम करने का अवसर मिला.

विभाग और संस्थान के लोगों ने दी शुभकामनाएं

डॉ. अजीत कुमार ने डॉ. ठाकुर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अपने शोधार्थी को पीएचडी के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर की नई शुरुआत करते देखना गर्व और संतोष का क्षण है. उन्होंने डॉ. ठाकुर को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आइआइटी आइएसएम में पीएचडी शोध से कर्टिन यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अब इटली की इंजीनियरिंग कंपनी में करियर तक का डॉ. ठाकुर का सफर अन्य शोधार्थियों के लिए प्रेरणादायक है. विभाग और संस्थान के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola