एक ही चालान से बार-बार ढोया जा रहा था कोयला, BCCL के तीन अधिकारियों को नोटिस
BCCL लोगो
धनबाद में अवैध कोयला परिवहन मामले में पुलिस ने BCCL के महाप्रबंधक समेत तीन अधिकारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. जांच में कई बातें सामने आई है.
अवैध कोयला परिवहन के मामले में पुलिस ने बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया तीन के महाप्रबंधक समेत तीन अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. जिला खनन विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 16 जुलाई को धर्माबांध ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 की साइडिंग में विशेष जांच अभियान चलाया था.
आपके शहर में
इस दौरान कोयला लदे दर्जनों वाहनों के कागजात खंगाले गये. 11 वाहनों का कोयला परिवहन चालान अवैध मिला था. इसके अलावा वाहनों से जुड़े अन्य आवश्यक कागजात भी पेश नहीं किये गये थे.
एक ही चालान बार-बार किया गया इस्तेमाल
अधिकारियों के अनुसार, जांच में यह बात सामने आयी कि एक ही चालान का इस्तेमाल बार-बार कोयला ढोने के लिए किया जा रहा था. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चालान की वैधता समाप्त होने के बाद भी इन वाहनों को बीसीसील के चेकपोस्ट से बिना किसी रोक-टोक और जांच के बाहर जाने दिया गया. यह सीधे तौर बीसीसीएल अधिकारियों और अन्य कर्मियों की कार्यशैली व भूमिका पर सवाल खड़े करता है.
आगे हो सकते हैं और कई बड़े खुलासे
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने सभी 11 वाहनों को जब्त कर धर्माबांध ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने जांच के दौरान प्रथम दृष्टया बीसीसील अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने एरिया जीएम समेत तीनों अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब मांगा है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए