एनएच किनारे फुटपाथ दुकानदारों को दिया गया नोटिस

nirsa
निरसा. निरसा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर दो फुटपाथ दुकानदार पर अतिक्रमण करने को लेकर बीते दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्त करवाया था. इसके बाद दोनों दुकानदारों ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया. उन दोनों दुकानदारों ने कहा कि एनएच के फुटपाथ के किनारे सिनेमा हॉल मोड़ से लेकर हटिया मोड़ तक 100 से अधिक छोटी बड़ी दुकान संचालित है. लेकिन दो ही दुकानदार पर कार्रवाई क्यों हो रही है. उसके बाद आज शनिवार को अंचल कार्यालय ने दो दर्जन से अधिक दुकानदार पर अतिक्रमण करने का नोटिस दिया है. जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही गई है. हालांकि इस संबंध में अंचल के अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया. लेकिन उनका मोबाइल लगातार व्यस्त मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










