निरसा के दो दर्जन से अधिक लोगों को पागल कुत्तों ने काटा

Updated:
विज्ञापन
18 निरसा 11 | Prabhat Khabar Network

घायल बुजुर्ग | Prabhat Khabar Network

धनबाद के निरसा में पागल कुत्तों के काटने से 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

निरसा : पिछले 24 घंटे के अंदर कुछ पागल कुत्तों ने निरसा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों में 25-30 लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. कुछ महिला पुरुषों का इलाज धनबाद एसएनएमएमसीएच एवं पांड्रा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पागल कुत्तों ने निरसा उत्तर क्षेत्र के रांगामटिया, डांगासाल, बरडांग, बस्ताबाड़ी, सिंदरी कॉलोनी, भालखोरिया, कुसुमकनाली, चापापुर, उदयपुर, बेलटिकरी के लोगों को काटा. लोग रात जागकर आवारा कुत्तों को गांव से निकालने का प्रयास कर रहे हैं.

समाचार लिखे जाने तक डॉग स्क्वायड टीम कुत्ता को पकड़ने का प्रयास कर रही है. निरसा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार राय, जिला महासचिव बबलू दास, सांसद प्रतिनिधि पायल कुमारी, कृष्णनंदन रवानी, राजीव सिंहा, यूके गिरि सहित अन्य लोगों ने घायलों को पांड्रा अस्पताल भिजवाया. जहां एंटी रेबीज नहीं होने से लोग आक्रोशित हो गये, जिसका विरोध लोगों ने किया. उसके बाद सभी को एसएनएमएमसीएच भेजा गया.

घायलों में रांगामटिया के कुरेशख बीबी, आहिल अंसारी, कालीचरण मल्लिक, डांगासाल का पिंटू सिंह, बरडांग में कमल रोहिदास, दयामय कुम्भकार, सिंदरी कॉलोनी में रामदेव भुइयां, कारण हाड़ी व एक महिला, भालखोरिया की चापका दासी, आरती देवी, मनोज राणा, कुसुमकनाली के अनिल भंडारी, चापापुर के महावीर यादव, उदयपुर के बलराम गोराईं, आनंद गोराईं, बेलटिकरी के तारापदो तुरी सहित अन्य शामिल हैं.

क्या कहते हैं चिकित्सा पदाधिकारी

निरसा सीएचसी के प्रभारी डॉ मृणाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला को एंटी रेबीज वैक्सीन देने के लिए कहा गया है. जिन लोगों को कुत्ता काटा है, उन्हें धनबाद से इंजेक्शन दिलवाया गया है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola