अस्पताल अधीक्षक पर लगे आरोपों की हुई जांच

Updated at : 20 Jul 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक पर लगे आरोपों की हुई जांच

बेतिया : कार्यालय क्षेत्रीय अपर निर्देशक सेवाएं मुजफ्फरपुर डॉ. अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में एमजेके अस्पताल अधीक्षक के विरुद्ध परिवाद की जांच तीन सदस्यीय टीम के द्वारा किया गया. एमजेके अस्पताल अधीक्षक डॉ धीरेंद्र नाथ ठाकुर के खिलाफ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार ने […]

विज्ञापन

बेतिया : कार्यालय क्षेत्रीय अपर निर्देशक सेवाएं मुजफ्फरपुर डॉ. अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय में एमजेके अस्पताल अधीक्षक के विरुद्ध परिवाद की जांच तीन सदस्यीय टीम के द्वारा किया गया.

एमजेके अस्पताल अधीक्षक डॉ धीरेंद्र नाथ ठाकुर के खिलाफ बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के संयुक्त सचिव दिलीप कुमार ने कई बिंदुओं पर आरोप लगाया गया था. टीम के द्वारा अस्पताल अधीक्षक से बिंदुवार जानकारी ली गई. दिलीप कुमार ने आरोप लगाया गया था कि डॉ. धीरेंद्र नाथ ठाकुर को सिकटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाकर नरकटियागंज में तैनात कर दिया गया. उसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में प्रभारी नियुक्त कर दिया गया.
इनके ऊपर आरोप होने के बाद भी उनका प्रमोशन कर दूसरे जिले में भेज दिया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र नाथ ठाकुर ने जांच टीम में शामिल अधिकारियों से कहा कि जो भी आरोप लगाया गया है और गलत है. विभागीय आदेश के आलोक में ही मझौलिया का प्रभारी बनाया गया था. साथ ही विभाग की ओर से प्रमोशन किया गया है. टीम में शामिल अधिकारियों ने टीवी विभाग में 21 नवंबर 18 को डंप की गई टीवी से संबंधित दवाओं की जांच की.
उन्होंने कहा कि एक्सपायर दवा को टीबी केंद्र में देखा गया था. इस संबंध में पूछताछ टीबी विभाग के कर्मचारियों से सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा के देखरेख में की गयी. उन्होंने कहा कि अगर दवा की अवधि खत्म थी तो इसकी सूचना विभाग को देना जरूरी था. जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप दी जाएगी. विभाग के द्वारा ही कार्रवाई की जाएगी. टीम में रविंद्र कुमार ठाकुर व अजीत कुमार शामिल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन