रेडलाइट एरिया में पुिलस ने की छापेमारी
Updated at : 06 Jul 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन

एक दर्जन हिरासत में वेंचर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की पहल पर पुलिस ने की कार्रवाई चल रहा था देह व्यापार का धंधा कई ग्राहक लिये गये हिरासत में बेतिया : पुलिस व जस्टिस वेंचर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की टीम ने गुरुवार की रात रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. इस दौरान देह धंधे में लिप्त करीब एक […]
विज्ञापन
एक दर्जन हिरासत में
वेंचर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की पहल पर पुलिस ने की कार्रवाई
चल रहा था देह व्यापार का धंधा
कई ग्राहक लिये गये हिरासत में
बेतिया : पुलिस व जस्टिस वेंचर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की टीम ने गुरुवार की रात रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. इस दौरान देह धंधे में लिप्त करीब एक दर्जन नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. वहीं कई ग्राहक भी गिरफ्तार किए गए हैं.
पुलिस अधीक्षक जयंत कांत के निर्देश पर हुई छापेमारी में महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार, नगर थाना के संजय कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के संभव गुप्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि विभिन्न राज्यों से नाबालिग लड़कियों को रेड लाइट एरिया में लाकर उनसे देह धंधा कराया जा रहा है. सूचना पर संस्था के सदस्यों ने इसकी तहकीकात की. उन्होंने इससे पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. फिर एसपी के निर्देश पर पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




