ePaper

फौजी के घर से दस लाख के गहने व नकदी की चोरी

Updated at : 05 Jul 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
फौजी के घर से दस लाख के गहने व नकदी की चोरी

चनपटिया : थाना क्षेत्र के लगानाहा तिवारी टोला में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के गहने व नकदी समेत साढ़े दस लाख रुपये मूल्य की चोरी कर ली गई है. हालांकि इस मामले में किसी बरामदगी या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पीड़ित फौजी मंजय कुमार तिवारी ने अज्ञात चोरों के […]

विज्ञापन

चनपटिया : थाना क्षेत्र के लगानाहा तिवारी टोला में अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के गहने व नकदी समेत साढ़े दस लाख रुपये मूल्य की चोरी कर ली गई है. हालांकि इस मामले में किसी बरामदगी या गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. पीड़ित फौजी मंजय कुमार तिवारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

जिसके अनुसार घटना बुधवार रात्रि की है. जब परिवार के सभी सदस्य रात्रि में छत के ऊपर सोए हुए थे. तभी मकान के पीछे की खिड़की के सहारे छत पर चढ़कर चोर अंदर घर में घुस गए. घर में रखे गोदरेज अलमारी खोलकर उसमें रखे गहना, कपड़ा, एलईडी टीवी, नकद 15 हजार समेत साढ़े दस लाख रुपये की चोरी कर ली गई है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन