शौच करने गये बालक की नदी में डूबने से मौत

Updated at : 03 Jul 2019 1:51 AM (IST)
विज्ञापन
शौच करने गये बालक  की नदी में डूबने से मौत

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के कदमवा गांव में शौच करने गये एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत सिकरहना नदी में डूबने से हो गई है. मृत बालक एकबाल कुमार चोकट अंसारी का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना पर सिकटा अंचल निरीक्षक अफलातून खां और गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया. […]

विज्ञापन

सिकटा : गोपालपुर थाना क्षेत्र के कदमवा गांव में शौच करने गये एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत सिकरहना नदी में डूबने से हो गई है. मृत बालक एकबाल कुमार चोकट अंसारी का पुत्र बताया गया है. घटना की सूचना पर सिकटा अंचल निरीक्षक अफलातून खां और गोपालपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच किया. वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया. इसकी पुष्टि करते हुए अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आवश्यक कार्यवाई के बाद परिजनों को सरकारी सहायता मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन