पत्नी को प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बेतिया : नगर के हरिवाटिका चौक के समीप पति के प्रताड़ना से तंग महिला ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगायी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि कमलनाथनगर निवासी रामचंद्र महतो की पुत्री […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर के हरिवाटिका चौक के समीप पति के प्रताड़ना से तंग महिला ने महिला थाने में न्याय की गुहार लगायी. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि कमलनाथनगर निवासी रामचंद्र महतो की पुत्री राधा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसके पति अजय महतो को गिरफ्तार किया गया है. राधा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह दूसरे के चूल्हा चौकी का कार्य कर जीविकोपार्जन करती है. उसका पति अक्सर शराब पीकर आता है बच्चों व उससे मारपीट करता है.

एक दिन पूर्व उसका पति शराब पीकर आया आपति करने पर उससे मारपीट करने लगा. जिससे उसका हाथ टूट गया. वह पति के प्रताड़ना से काफी प्रभावित है. इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए अजय महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन